डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एज्युकेशन (डी.एल.एड.) परीक्षा - 2020  प्रथम वर्ष ( पेपर कोड 807- योग शिक्षा )

 निर्देश :

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रश्न क्रमांक 1 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।

(iii) प्रश्न क्रमांक 2 से 5 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। (शब्द सीमा 30 शब्द)

(iv) प्रश्न क्रमांक 6 से 8 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। (शब्द सीमा 120 शब्द)

(v) प्रश्न क्रमांक 6 से 8 में आंतरिक विकल्प दिया गया है।

Instructions:

(i) All questions are compulsory.

(ii) Question No. 1 is objective type quesiton.

(iii) Question No. 2 to 5 are short answer type questions. (Words limit are 30)

(iv) Question No. 6 to 8 are long answer type questions. (Words limit are 120)

(v) Question No. 6 to 8 are given internal options.


1. सही विकल्प चुनकर लिखिएः 

(i) योग का उद्देश्य है-

(a) शारीरिक विकास

(b) मानसिक विकास

(c) दुःखों का उन्मूलन

(d) उपरोक्त सभी

(ii) विश्व योग दिवस मनाया जाता है-

(a) 20 जून

(b) 21 जून

(c) 22 जून

(d) 23 जून

(iii) गीता के किस अध्याय में ध्यान की पद्धति का वर्णन है-

(a) चौथे अध्याय में

(b) पाँचवें अध्याय में

(c) छठवें अध्याय में

(d) सातवें अध्याय में

(iv) योग का प्रभाव पड़ता है-

(a) रक्त संचार पर

(b) त्वचा पर

(c) श्वसन तंत्र पर

(d) उपरोक्त सभी पर

(v) शरीर की रचना एवं उसके विभिन्न अंगों के संबंधों का अध्ययन किया जाता है-

(a) शरीर रचना विज्ञान में

(b) शरीर क्रिया विज्ञान में

(c) (i) एवं (ii) दोनों में

(d) दोनों में से कोई नहीं

2. पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसन के नाम लिखिये। (कोई चार) 2

Write any four names of Yogasan based on Back Laying.

3. योग के कोई चार उद्देश्य लिखिए। 2

Write any four aims of Yoga.

4. ध्यान के प्रकार लिखिये कोई चार। 2

Write types of Meditation any four.

5. चिन्ता क्या होती है ? 2

What is Anxiety?

6. धारणा का क्या अर्थ है ? 4

What is meaning of Meditation?

अथवा / OR

अष्टांग योग क्या है ? समझाइये।

What is Astanga Yoga? Explain.

7. प्रेक्षा ध्यान के कोई चार लाभ लिखिये। 4

Write any four advantages of Preksha Dhyan.

अथवा / OR

विपश्यना ध्यान के कोई चार सिद्धांत लिखिये।

Write any four aims of Vipashyana Dhyan.

8. समस्थिति एवं दबाव क्या है ? वर्णन कीजिए। 4

What is Homeostasis and Stress? Described.

अथवा / OR

रक्त प्रवाह पर योग के प्रभावों का वर्णन कीजिए।

Describe the effects of Yoga on stroke volume.





Comments